फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग व मुगलसराय पैसेंजर अनिश्चितकाल के लिए रद्द

Sun, 06 Dec 2015 10:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द ट्रेनों में प्रयाग से प्रतिदिन चलकर सुबह 11:05 बजे फैजाबाद पहुंचने और 13:20 बजे प्रयाग रवाना होती (54371/54372) प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर तथा प्रतिदिन सुबह 03:20 बजे फैजाबाद से मुगलसराय जाने और वहां से रात 11:20 बजे वापस आने वाली ट्रेन फैजाबाद-मुगलसराय (54109/54110) पैसेंजर शामिल हैं। डीआरएम एके लाहोटी का फैसला रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेनों का संचालन न होने का प्रसारण हुआ तो यात्री आश्चर्य में पड़ गये।
विज्ञापन


बस्ती के राम दुलार, दीनानाथ, गोंडा के राम हरख, देवीदीन, फैजाबाद की तारा देवी, मुनिया देवी आदि का कहना था कि अब शाम को ही प्रयाग जाने के लिए गाड़ी होने से उन्हें चार घंटे स्टेशन पर गुजारना होगा। सड़क से जाने पर बस का किराया डेढ़ सौ से अधिक है। इसकी सूचना पहले मिली होती तो वह शाम को स्टेशन आते। गरीबों के साथ यह अन्याय है।

बहरहाल निरस्त पैसेंजर ट्रेनों से आर्थिक रूप से कमजोर और छोटे-छोटे स्टेशनों का सफर करने वालों के सामने दिक्कतें बढ़ गयी हैं। मुगलसराय के बजाय अब वाराणसी तक और प्रयाग से फैजाबाद के मध्य एक-एक पैसेंजर गाड़ी ही रह गई हैं। इलाहाबाद ट्रैक पर इकलौती पैसेंजर और इकलौती एक्सप्रेस ही रह गई है।
विज्ञापन


ट्रेनें निरस्त कर देने से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को यात्रा से वंचित कर दिया गया है। ट्रेनें निरस्त होने से रेलवे को भी लाखों का चूना लगा है। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने दोनों पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें