फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद, बोले- गुजरात में फिर से सत्ता में आएगी भाजपा, बताया ये कारण

Sun, 13 Nov 2022 04:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी रविवार को अयोध्या पहुंचे और दावा किया कि गुजरात में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने वाली है।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे प्रह्लाद मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम से प्रार्थना करने आया हूं कि भारत जल्द से जल्द विश्वगुरू के पद पर स्थापित हो जाए। गुजरात में चुनाव के सवाल पर कहा कि गुजरात में भाजपा फिर से सत्ता ग्रहण करने वाली है। गुजरात में अरविंद केजरीवाल पूरी ताकत से लगे हैं ,उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन


गांधीनगर में महानगर पालिका का चुनाव भी आप लड़ चुकी है। मीडिया भी बोल रही थी महानगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलेगी लेकिन गुजरात का मतदाता इतना बेवकूफ नहीं है कि रेवड़ी बाजार में जाकर फंस जाए। प्रहलाद मोदी ने आम आदमी पार्टी को रेवड़ी बाजार बताया।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने रामायण मेले के पोस्टर का किया लोकार्पण, 27 नवंबर से शुरू होगा मेला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी में शाक्य और खतौली में सैनी पर दांव लगाने की तैयारी में भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व लेगा निर्णय
विज्ञापन


इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रह्लाद मोदी प्राचीन पीठ बावन मंदिर पहुंचे। जहां महंत वैदेही वल्लभ शरण से आर्शीवाद लिया और भोजन प्रसाद ग्रहण किया। यहां एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम मोदी ने बचपन में ही घर छोड़ दिया था, गुजरात आते हैं तो सिर्फ अपनी मां से मिलते हैं। देश की जनता ही उनका परिवार है।

उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और राममंदिर निर्माण कार्य देखा। मंदिर निर्माण की प्रगति से उन्हें श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अवगत कराया गया। मंदिर निर्माण देखकर प्रह्लाद मोदी भावविभोर नजर आ रहे थे। इस दौरान जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, शरद पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें