फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदहा स्थित एक मकान पर छापेमारी, 6 महिलाएं व दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने लोगों की शिकायत पर सोमवार शाम चौकी रामनगर स्थित मोदहा इलाके में स्थित एक मकान पर छापा मारकर छह महिलाओं व दो युवक को हिरासत में लिया है। मौके से कई युवकों के भागने की भी बात सामने आ रही है। इन सभी के खिलाफ गलत कार्य में लिप्त होने का आरोप है। पुलिस पकड़ी गईं महिलाओं व युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चौकी रामनगर इलाके के मोदहा इलाके में स्थित एक मकान में थाना महराजगंज क्षेत्र की निवासी महिला किराए पर रह रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घर में अकसर कई लड़कियां, महिलाएं आदि आया करती थी। साथ ही यहां मनचलों का भी जमावड़ा रहता था। उन्हें यहां कोई गलत कार्य होने का अंदेशा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी।
कोतवाली नगर प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने सोमवार शाम यहां लड़कों व महिलाओं के आने की खबर पर कई चौकी प्रभारियों की टीम के साथ उक्त मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग गए। पुलिस ने मौके से छह महिलाओं व दो युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि उक्त महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध हैं, इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें