अयोध्या। नववर्ष की पूर्व संध्या पर लक्ष्मणघाट चौकी अंतर्गत स्थित एक मंदिर के साधु की पिटाई के मामले में कार्रवाई न करने पर डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने अयोध्या कोतवाल आशुतोष मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में रानोपाली चौकी प्रभारी पवन राठौर को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। पटरंगा थाना प्रभारी अशोक सिंह को अयोध्या कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। साथ ही जिले में तैनात आठ निरीक्षक व 22 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।
थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र को गोसाईगंज, गोसाईगंज थाना प्रभारी श्याम सुदर पांडेय को डीआईजी/एसएसपी का वाचक बनाया गया। डीआईजी/एसएसपी के वाचक सुरेश पांडेय को थाना कैंट का प्रभारी बनाया गया। रुदौली कोतवाली प्रभारी आरके राणा को थाना पटरंगा का व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक कुलदीप तिवारी को रुदौली कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजय यादव को प्रभारी सीसीटीएनएस, महिला निरीक्षक निशा शुक्ला को प्रभारी एएचटी बनाया गया।
इसी क्रम में प्रभारी चौकी रामपुर भगन रजनीश पांडेय को रानोपाली चौकी का प्रभारी, थाना रुदौली में तैनात रणजीत यादव को रामपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया। चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज राजेश मिश्रा को औद्योगिक नगर व यहां तैनात रहे एसआई विनोद गिरि को कोतवाली नगर में तैनात किया गया। कोतवाली नगर में तैनात राम अवतार राम को हैरिंग्टनगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी सैदपुर मनोज प्रजापति को थाना इनायतनगर व थाना हैदरगंज में तैनात विनय यादव को सैदपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया।
कोतवाली अयोध्या में तैनात एसआई प्रमोद यादव को थाना हैदरगंज, एसएसआई थाना खंडासा को गोसाईगंज का एसएसआई, थाना खंडासा में तैनात एसआई रामप्रकाश त्रिपाठी को इसी थाने का एसएसआई बनाया गया। कोतवाली नगर में तैनात एसआई मिथिलेश चौहान को थाना महाराजगंज, सुनील कुमार को थाना पटरंगा से थाना तारुन, संतोष कुमार को पुलिस लाइन से थाना रुदौली में तैनाती दी गई है।