अयोध्या। शहर के सिविल लाइन इलाके में विद्यावती मिश्रा बनाम महाराजदीन के मुकदमे में कोर्ट के आदेश पर नगर निगम, पुलिस व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे को ढहा दिया। इस अवैध निर्माण को लेकर मुकदमा काफी दिनों से लंबित है।
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार धारा 133 का अनुपालन करते हुए पुलिस टीम, तहसील व नगर निगम की टीम सिविल लाइन स्थित मकान पर पहुंची। यहां टीम ने जेसीबी की सहायता से टिन शेड से बने महाराज दीन के मकान को ध्वस्त कर दिया।
हालांकि टीम के सामने महाराजदीन के परिजन खूब रोए लेकिन कोर्ट का आदेश होने के कारण कुछ नहीं हो सका। इस दौरान मुख्य रूप से नायब तहसीलदार अविरल प्रताप सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, नगर कोतवाल आरके राणा समेत नगर निगम प्रशासन की टीम मौजूद रही।