फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख भागे पशु तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। ट्रक पर वध के लिए वध प्रतिबंधित पशुओं को लाद रहे लोग पुलिस को देख भाग खड़े हुए। पुलिस ने 20 वध प्रतिबंधित पशुओं के साथ ट्रक को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी व 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के परसपुर मजरे सराय सागर गांव स्थित एक बाग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महराजगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली कि उपरोक्त स्थान पर एक ट्रक कंटेनर पर वध प्रतिबंधित पशु लादे जा रहे हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर चालक सहित अन्य 10-12 अज्ञात व्यक्ति भाग खड़े हुए, मौके पर पुलिस ने 20 वध प्रतिबंधित पशुओं के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बताया कि वाहन स्वामी फिरोज खान निवासी चट्टीलीपगंज शेरवानी गया बिहार व 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें