फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की भिड़ंत, 16 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रक का चालक व खलासी मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 16 वध प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। इनमें से एक गोवंश की मौत हो गई थी। अन्य गोवंशों को पटरंगा पुलिस ने मवई की जैसुखपुर गोशाला भिजवाया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के गनौली गांव के पास दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे मेें एक ट्रक अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे उतर गया और उसका चालक व खलासी मौके से भाग गए। जबकि पीछे चल रहा ट्रक टक्कर के बाद मौके से भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में गोवंश लदे मिले। हाईवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभी गोवंशों व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ट्रक पर लदे गोवंश को जब गोशाला ले जाने के लिये उतार रहे थे तो उसमें से एक गोवंश की मौत हो गई थी बाकी के सभी गोवंशों को मवई की जैसुखपुर गोशाला में छोड़ दिया गया है। ट्रक में कुल 16 बध प्रतिबंधित पशु थे। पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रक व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें