फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि में नौकरी दिलाने के नाम पर गोरखधंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि में जॉब दिलाने के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है। गाजियाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह ने नगर कोतवाली में विवि के तीन कर्मचारियों पर 65 हजार 200 रुपये हड़पने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी के बाद आरोपियों ने चौकी पहुंचकर लिखित सुलह करते हुए शिकायतकर्ता को समस्त धनराशि वापस कर दी है। इससे पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह ने फैजाबाद नगर कोतवाल से शिकायत की थी कि नौकरी के नाम पर पिछले एक साल से दौड़ाया जा रहा है। नौकरी दिलाने के एवज में 65 हजार 200 रुपये लिए जा चुके हैं।
यह धनराशि दीप कुमार गिरी के अकाउंट में भेजी गई है लेकिन अभी तक जॉइनिंग नहीं हो पाई है। जॉइनिंग के लिए एक दिसंबर को एक लेटर भेजा गया है। यह लेटर पूर्व के पुस्तकालयाध्यक्ष की ईमेल आईडी से उनको मिला है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके मामले में चार लोग मिले हुए हैं और जॉब दिलाने के नाम पर गोरखधंधा चला रहे हैं। मामले में अवध विवि की हवाई पट्टी चौकी पहुंचते ही दो आरोपी मौके पर पहुंच गए और शिकायतकर्ता के पैसे वापस करने के बाद लिखित सुलहनामा कर लिया।
इससे नौकरी के नाम पर ठगी किए जाने का पूरा मामला दब गया। चौकी इंचार्ज हवाई पट्टी जमानत अब्बास ने बताया है कि सोमवार को यह मामला आया था लेकिन इसमें सुलह हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें