फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की सौगात 30 को, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

Sat, 16 Dec 2023 09:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

PM Modi in Ayodhya Schedule : इसी दिन पीएम के हाथों श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्याधाम के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के साथ कई अन्य सौगातें भी मिलेंगी।
विज्ञापन
राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में देश विदेश से आएंगे मेहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में अयोध्या आने की तारीख अब तय हो गई है। वह 30 दिसंबर को यहां आएंगे। इसी दिन पीएम के हाथों श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्याधाम के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के साथ कई अन्य सौगातें भी मिलेंगी।

विज्ञापन




यह जानकारी शुक्रवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को देश के सबसे सुंदर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के साथ कई और बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यहां के लोग सौभाग्यशाली हैं कि अयोध्या विश्व की श्रेष्ठतम नगरी बन रही है। 

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने के साथ पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट और अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हो जाने के बाद यहां आर्थिक प्रगति को नई उड़ान मिल सकेगी। इसका लाभ अयोध्यावासियों को मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि पीएम अयोध्या से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की भी शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ में 20 से 23 जनवरी तक होटलों की एडवांस बुकिंग नहीं
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 20 जनवरी से 23 जनवरी तक लखनऊ के होटलों की एडवांस बुकिंग नहीं होगी। लखनऊ होटल एसोसिएशन के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस बाबत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटल व्यवसायी अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें। अतिथियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न वसूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें