फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: PM मोदी जनवरी में करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम बोले- सुंदर नगरी के रूप में दिखेगी अयोध्या

Fri, 16 Jun 2023 03:00 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत अयोध्या के भरतकुंड में योगी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार दीपोत्सव पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखिए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जब रामलला अपने मंदिर में विराजेंगे तो पूरी दुनिया अयोध्या की ओर आकर्षित होगी। आज हर बड़ा शहर अयोध्या से जुड़ना चाहता है। क्योंकि यह नई अयोध्या है।

विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत अयोध्या के भरतकुंड में योगी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार दीपोत्सव पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखिए। सभी घाटों, मठ- मंदिरों व कुंडों के साथ अयोध्या के हर घर में दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होने चाहिए। अगले वर्ष श्रीराम अपने मंदिर में विराजने वाले हैं। इसकी तैयारी दीपोत्सव के साथ प्रारंभ होनी चाहिए। सीएम ने कहा मंदिर से पहले एयरपोर्ट बन जाएगा। इसके बनने के बाद त्रेतायुग की याद ताजा करने का अवसर मिलेगा, जब लंका विजय के बाद श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे।


मांस-मंदिरा पर लगेगी रोक
सीएम ने संतों से बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है। इसलिए अवैध रूप से बिक रहे अंडा, मांस, मछली और मंदिरा पर रोक लगनी चाहिए। रामनगरी में आने वाले लोगों की जनभावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। धार्मिक नगरी की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। रामनगरी की पंचकोसी की परिधि में मांस-मंदिरा की बिक्री पर पहले से ही रोक है। बावजूद इसके परिधि की सीमा से सटे इलाकों में अवैध रूप से मांस-मंदिरा की बिक्री की जा रही है। इस पर अब रोक लगेगी।

विज्ञापन

32 हजार करोड़ की परियोजनाएं पर एक साथ काम

आज देश में अयोध्या ही एक मात्र ऐसा शहर है जहां 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर एक साथ काम चल रहा है। जिस दिन ये काम धरातल पर उतरेंगे, अयोध्या दुनिया की सुंदर नगरी के रूप में दिखेगी।

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें