फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के पास स्थित एक ढाबे के सामने लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रही पिकअप का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें बैठे 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। मौके पहुंची सतीचौरा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन

लखनऊ से सोमवार सुबह लगभग नौ बजे फैजाबाद नवीन मंडी जा रही एक पिकअप पर सवार होकर लगभग एक दर्जन मजदूर फैजाबाद नवीन मंडी जा रहे थे। इसी बीच पिकअप का अगला टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। पीछे बैठे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीण जनार्दन सिंह ने सत्तीचौरा पुलिस व एंबुलेंस को सूचित कर बताया कि क्षेत्र के बड़ागांव, महोली, सौरी सैदपुर, बिजड़ी सहित अन्य गांव के दैनिक मजदूर इसमें सवार होकर फैजाबाद जा रहे थे। चौकी प्रभारी डीएन राय ने बताया कि हादसे में राजकुमार (35) पुत्र रामदेव निवासी सौरी की मौत हो गई। अन्य घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें