इसमें अर्ह छात्र-छात्राएं ही सम्मिलित हो पाएंगे। अर्हताधारी छात्र-छात्राओं की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड करा दी है। साक्षात्कार के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को अपने समस्त प्रमाण पत्रों व प्रपत्रों की मूल व छायाप्रति साथ लानी होगी।
कला संकाय के समन्वयक डॉ. विनोद पांडेय ने बताया कि 13 विषयों में पीएचडी के लिए साक्षात्कार विवि परिसर स्थित परीक्षा भवन में आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जून को सुबह 10 बजे से अंग्रेजी विषय का, एक बजे से समाज शास्त्र का तथा ढाई बजे से राजनीति शास्त्र का साक्षात्कार होगा।
इसी तरह 27 जून को सुबह 10 बजे से हिंदी विषय (सीईटी अर्ह अभ्यर्थियों का), 28 जून को सुबह 10 बजे से हिंदी (जेआरएफ अर्ह), 29 जून को सुबह 10 बजे से अर्थशास्त्र (संबद्ध महाविद्यालयों का), 11 बजे से अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास (विवि आवासीय परिसर) और एक बजे से संस्कृत विषय तथा 30 जून को भूगोल विषय का साक्षात्कार होगा।
शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. ऊषा तिवारी ने बताया कि शिक्षा विषय से पीएचडी के लिए 27 जून को सुबह दस बजे से जेआरएफ अर्ह तथा 29 जून को सुबह 10 बजे से सीईटी अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संत कबीर सभागार में संपन्न होगा।
दूसरी ओर कला संकाय के डीन प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित मनोविज्ञान विषय से पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार 29 जून को सुबह 11 बजे से परिसर स्थित कोसल संग्रहालय में संपन्न होगा।
इसी दिन दो बजे से उर्दू व तीन बजे से मध्यकालीन इतिहास (संबद्ध महाविद्यालय) विषय का साक्षात्कार होगा। वहीं 30 जून को 11 बजे से इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व (आवासीय परिसर) तथा दो बजे से प्राचीन इतिहास (संबद्ध महाविद्यालय) विषय का साक्षात्कार संपन्न होगा। प्रो. सिंह ने बताया कि साक्षात्कार के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड है।