परीक्षा के आयोजक नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में संपन्न हुई पहले दिन की काउंसलिंग में गुरुवार को आमंत्रित 110 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया।
प्रवेश लेने वाले पहले छात्र ओवरऑल 30वीं रैंक के सर्वेश कुमार वर्मा रहे। काउंसलिंग का कुलपति प्रो. अख्तर हसीब फीता काटकर उद्घाटन ने किया। उन्होंने काउंसलिंग के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं को मेहनत व लगन से पढ़ने की नसीहत दी।
पहले दिन कुल 300 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 110 अभ्यर्थी काउसिंलिंग में शामिल हुए। वेटनरी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनुमति न मिल पाने से काउंसलिंग में एडमिशन न होने की जानकारी मिल जाने से अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखायी।
वहीं शुक्रवार को होने वाली काउंसलिंग के लिए गुरुवार को ओवरऑल रैंक 301 से 700 तक के मध्य के 305 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया।
काउंसलिंग प्रक्रिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के कुलसचिव डॉ. सीएस प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर के कुलसचिव डॉ. पीएन यादव, बांदा कृषि विवि के कुलसचिव देवीदास, कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, उप कुलसचिव रामंचद्र यादव समेत प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. सुबोध पांडेय आदि मौजूद रहे।