इसके कारण वाहन चालक दिन भर परेशान रहे। जिन जगहों पर ईधन मिल रहा था, वहां पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। सोमवार आधी रात के बाद पेट्रोल के दो रुपये और डीजल के 50 पैसा सस्ता होने की सूचना से शहर से लेकर गांव तक के लोगों में खुशी छा गई।
जबकि मंगलवार की सुबह दूसरी ही तस्वीर मिली। गाड़ियों को लेकर जब लोग कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और स्कूलों के लिए निकले तो उन्हें शहर से लेकर गांव तक के कई पेट्रोल पंपों पर ईधन नहीं होने की तख्ती लगी बोर्ड ने परेशान कर दिया।
नाका, फोरलेन, सिविल लाइंस, नियांवा से लेकर गोसाईगंज, बीकापुर, मिल्कीपुर, सोहावल, रुदौली आदि जगहों पर ईधन के संकट से वाहन सवार जूझते रहे। रानोपाली निवासी अमेश ने बताया कि कई जगहों पर पेट्रोल के लिए चक्कर लगाते-लगाते वाइक का पेट्रोल ही समाप्त हो गया।
खुजनीपुर के अंकित गौतम ने कहा कि दो घंटे से परेशान हूं, लेकिन पेट्रोल नहीं मिला। मकबरा निवासी अकबर जैदी ने कहा कि सवेरे से ही दौड़ लगा रहा हूं, पेट्रोल नहीं मिला। चौक निवासी मोहित ने कहा कि अयोध्या गया था, सोचा कि वहीं तेल भरा लेंगे, लेकिन पेट्रोल नहीं मिला।