फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Wed, 28 Oct 2015 10:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के आखिरी दौर के मतदान के लिए पोलिंंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। लगाए गए मजिस्ट्रेट बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


अंतिम चरण में जिले के बीकापुर और तारुन ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य की सात और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 191 पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 1370 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

दोनों ब्लॉकों मेें लगभग पौने तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियां पुलिस की सुरक्षा में भेजी गई। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मतदान में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीकापुर में भारती इंटर कॉलेज और तारुन में श्री अनंत कुमार इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। जिला प्रशासन ने इन्हीं स्थलों पर बनाए गए काउंटरों से चुनाव सामग्री का वितरण किया।

 इन स्थलों से बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों तक ले जाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिले के अफसरों ने यहां पहुंच पोलिंग पार्टियों के काउंटराें से वितरण का निरीक्षण किया।

दोनों ब्लॉक की सात डीडीसी पद के लिए 121 प्रत्याशी और 191 बीडीसी पद के लिए 1179 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बीकापुर के तीन डीडीसी और 87 बीडीसी पद के लिए लगभग सवा लाख मतदाताओं के लिए मतदान कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


तारुन के चार डीडीसी और बीडीसी के 104 पदों के लिए एक लाख 63 हजार 825 वोटर मतदान करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सीबी गुप्त ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। बीकापुर में 230, तारुन में 282 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें