फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा आज, रामनगरी में उमड़ा भक्तों का रेला

विज्ञापन
सरयू में स्नान करती भारी भीड़। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला का पहला पड़ाव बुधवार को पूरा हो गया। अब गुरुवार सुबह रामनगरी की धार्मिक परिधि पर पंचकोसी परिक्रमा को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन

जगह-जगह भक्तों का रेला उमड़ रहा है, जबकि 14 कोसी परिक्रमा पूरी होने के साथ लाखों श्रद्धालुओं की वापसी भी शुरू हो गई है।
सरयू तट पर स्नान व प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ रेलवे-रोडवेज से लेकर हाईवे पर बने निजी व सवारी वाहन पार्किंग स्थल देर शाम तक भक्तों से खचाखच भरे रहे। रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को सांसत झेलनी पड़ी। फैजाबाद शहर को रूट डायवर्जन से मुक्त करते हुए अब सिर्फ रामनगरी में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी तिथि से शुरू होने वाला कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला मंगलवार को भोर से चौदहकोसी परिक्रमा के साथ शुरू हुआ।
करीब 30 घंटे तक 42 किमी परिक्रमा पथ पर भक्तों से खचाखच भरा था। खुफिया विभाग ने शासन को 30 लाख भक्तों के 14 कोसी परिक्रमा में हिस्सा लेने की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा गुरुवार सुबह से शुरू होगी, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। डीएम अनुज कुमार समेत पुलिस व प्रशासनिक अफसरों में अयोध्या में बैठक कर तैनात मजिस्ट्रेटों व पुलिस बल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, रामनगरी में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
सुबह से परिक्रमा पूरी होते ही परिक्रमार्थियों की भीड़ सरयू में डुबकी लगा स्नान-दान कर प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उन्मुख हो चली। प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनकभवन के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि अभी एक परिक्रमा पंचकोसी एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान शेष है। मेले को संपन्न कराने के लिए सिविल एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से रेलवे क्रॉसिंगों एवं स्नान घाटों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। मीडिया कर्मी अपने परिचय पत्र एवं मान्यता कार्ड के आधार पर कवरेज करेंगे। कोई मेला क्षेत्र के लिए व पंचकोसी क्षेत्र के लिये अलग से कोई कार्ड जारी नहीं किया गया है।
आज 9:47 बजे से शुरू होगी पंचकोसी परिक्रमा
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा 7 नवंबर को सुबह 9:47 बजे से शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 11:56 मिनट पर समाप्त होगी। जिलाधिकारी द्वारा 7 नवंबर को स्थानीय अवकाश भी घोषित किया गया है। इस परिक्रमा में लगभग 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह कार्तिक मास के एकादशी के दिन प्रारंभ होती है। यह पंचकोसी परिक्रमा 5 कोस यानि लगभग 16 किमी की होती है।
इन स्थानों पर तैनात रहेगी एंबुलेंस
पंचकोसी परिक्रमा में भी विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं पर पूरा जोर रहेगा। हलकारा का पुरवा, गुप्ता होटल, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा और कंट्रोल रूम में एंबुलेंस सर्विस की व्यवस्था की गई है। साथ-साथ उनके रेस्क्यू टीम भी लगाई गई है। इसके साथ-साथ मोबाइल टॉयलेट, पीने का पानी आदि की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिये की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें