फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Thu, 30 Jul 2015 10:04 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कॉलोनी के रहने वाले अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया कि वह क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में कर्मचारी है। उसकी पत्नी पक्षाघात की शिकार हो गई है।
विज्ञापन


उसके पड़ोसी अजय कुमार शर्मा उर्फ अज्जू व उनकी पत्नी पूनम उसके घर आते जाते थे। इससे उनकी पुत्री पारुल की मित्रता हो गई। पारुल अपनी बहन की पुत्री को लेकर रोज डांस के लिए जाती थी।

29 जून को पूनम उसके घर आई और उसकी पुत्री पारुल व उसकी बहन की पुत्री को लेकर गईं। शाम तक वापस न आने पर वह अजय कुमार के घर गया तो वहां वह नहीं मिला।

काफी छानबीन के बाद न मिलने पर 3 जुलाई को एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली नगर में अर्जी दी।

14 जुलाई को पूनम उसके घर आई और 50 हजार रुपये फिरौती की मांग की, न देने पर पारुल की हत्या कर लाश गायब कर देने की धमकी दी। इसकी शिकायत अनूप ने एसएसपी से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


तब न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के बाद अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना कर परिणाम से अवगत कराने का आदेश एसएचओ कोतवाली नगर को दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें