फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक और बच्ची की मौत

Thu, 30 Jul 2015 09:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को तेज बुखार के साथ झटके आने पर रानीबाजार के निकट ईंट-भट्ठा पर कार्य करने के लिए आए छोटे सोलंकी ने अपनी पुत्री कीर्ति (6) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने लक्षण देख दिमागी बुखार या ब्रेन टीबी होने की आशंका जताई। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने एलाइजा जांच के लिए संस्तुति की थी, लेकिन बच्ची की हालत गंभीर होने पर रक्त का नमूना नहीं लिया जा सका।

गुरुवार उसकी हालत इतनी बिगड़ी के तेज बुखार में झटके आने के साथ मौत हो गई। इसके दो दिन पहले इसी रोग से पीड़ित एक मासूम की मौत हुई थी।

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जब तक जांच नहीं होगी, तब तक स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि बच्ची में जो लक्षण दिख रहे हैं, वह जापानी इसेंफलाइटिस या फिर ब्रेन टीबी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें