पूरा बाजार। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरायरासी निवासी छठीदीन (62) की बुधवार सुबह दस बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चरवाहों से खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजन ने पुलिस को सूचित किया।
पूरा बाजार चौकी प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि छठीदीन को कम सुनाई देता था। इस वजह से खेत से घर लौटते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।