फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज से रुपये मांगते कैमरे में कैद हुई नर्स

Mon, 03 Apr 2017 11:31 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का शोषण रुक नहीं रहा है। वार्ड में स्टाफ नर्स मरीजों से रुपये वसूल रही हैं। एक मरीज ने पैसे मांगते व धमकाते हुए स्टाफ नर्स की वीडियो बना ली। उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मया बाजार क्षेत्र के रजपलिया निवासी पारसनाथ (50) ने पेट में गांठ होने का ऑपरेशन जिला अस्पताल में कराया था। मरीज को सर्जन डॉ. घनश्याम सिंह ने 24 मार्च को भर्ती किया था। मरीज का आरोप है कि भर्ती करने के बाद एक स्टाफ नर्स ने तीन सौ रुपये ले लिए। 27 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डिस्चार्ज कार्ड के नाम पर सौ रुपये और वसूल लिए।

उसी समय पीड़ित ने वीडियो क्लिप बना ली। सोमवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी से स्टाफ नर्स की शिकायत की। जिलाधिकारी ने फौरी तौर पर जांच का निर्देश दिया है। जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट इन चीफ डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें