फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के लिए नहीं हुआ नामांकन, दो दिन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधान परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं लेकिन अब तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से चल रही है। शनिवार को भाजपा ने पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है जबकि सप पहले ही हीरालाल यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

विधान परिषद की अयोध्या-अंबेडकरनगर सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हुई थी। इसके लिए अब तक आठ लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। प्रमुख राजनीतिक दलों में से केवल एक सपा के लिए नामांकन पत्र लिया गया है। होली को लेकर पहले 17 व 18 मार्च को अवकाश घोषित किया गया था लेकिन बाद में 19 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया गया।
ऐसे में पिछले दिन से नामांकन प्रक्रिया बंद रही। 20 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। अब नामांकन में केवल दो दिन शेष रह गए हैं। उम्मीद है कि सोमवार और मंगलवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ निर्दल प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। महज दो दिन में नामांकन को लेकर प्रशासन भी चैतन्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें