जिले के नौ शिक्षकों के खिलाफ बुधवार को कार्यवाही की गई। बीएसए के औचक निरीक्षण में इन शिक्षकों के स्कूलों में खामियां पाई गई। दो का वेतन रोका गया तथा छह शिक्षकों को स्कूलों में पाई गई खामियों को दूर करके खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणपत्र पाने का निर्देश दिया गया है। एक शिक्षक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक विद्यालय परुवा के शिक्षक संतराम व भगवानदास मिश्र का अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। तारुन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदपुर घूरीटीकर के शिक्षक बाबूराम ओझा, राम रंजन मिश्र तथा देवानंद एवं प्राथमिक विद्यालय मठिया के लल्लन चौरसिया, गिरधारी लाल एवं पुष्पा देवी को अपने विद्यालयों की कमियों का निराकर कर खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणपत्र हासिल करने का निर्देश दिया गया। सोहावल के प्राथमिक विद्यालय डोभियारा के शिक्षक विद्या सागर मिश्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यह जानकारी बीएसए ने दी।