फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले गए एनएचएम के नोडल अधिकारी

Sun, 03 Jan 2016 10:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लालमणि प्रसाद से एनएचएम का चार्ज डॉ. एके कनौजिया को सौंप दिया था। जूनियर चिकित्सक को एनएचएम जैसे महत्वपूर्ण चार्ज दिए जाने से सीनियर डॉक्टर अपने को असहज महसूस कर रहे थे। जुलाई 2015 में सांसद लल्लू सिंह ने डॉ. कनौजिया की शिकायत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी से भी की थी। हालांकि तत्कालीन सीएमओ डॉ. राधेश्याम यादव ने नोडल अधिकारी का बचाव किया था।
विज्ञापन


नए सीएमओ की तैनाती के बाद अक्तूबर माह में पूराबाजार में एक पैथोलॉजी से दस हजार रुपया जांच के नाम पर अवैध रूप से वसूलने के प्रकरण में डॉ. कनौजिया का ही नाम आया तो शिकायत गोसाईगंज के सपा विधायक अभय सिंह ने सीएमओ से शिकायत की थी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने डॉ. कनौजिया को कार्यों की मॉनिटरिंग की तो कई खामियां मिली।  इसी के मद्देनजर सीएमओ ने एनएचएम का चार्ज छीन लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें