अयोध्या। शहर में शृंगार हाट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर अब बिजली के बिल जमा किए जा सकेंगे। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उपकेंद्र पर फीता काटकर इस सेवा का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि इस उपकेंद्र पर बिजली का बिल जमा करने की सुविधा बढ़ने से अन्य उपकेंद्रों पर भीड़ घटेगी। अधीक्षण अभियंता रवींद्र गुप्ता ने बताया कि ऋण मोचनघाट विद्युत उपकेंद्र पर भी विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा।