पटरंगा। रुदौली विधानसभा के विकास खंड मवई के चकपुरवा मजरे अशरफपुर गंगरेला गांव के पास स्थित भवंरिहा नाला पर अब पुल निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा।
भवंरिहा नाला पर पुल बनने की स्वीकृत काफी दिनों से लंबित पड़ी थी, तीन करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल की स्वीकृति हो गई है। यह जानकारी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने दी।
विकास खंड मवई के चकपुरवा मजरे अशरफपुर गंगरेला व सुल्तानपुर गांव के बीच में भवंरिहा नाला पड़ता है। जिसको पार करके ग्रामीणों को अपनी जरूरत की वस्तुओं को लाना पड़ता है।
बरसात के दिनों मेपं कल्याणी नदी में बाढ़ आने से ये नाला उफना जाता है, जिससें ग्रामीणों को आने जान में समस्या पैदा हो जाती है।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रुदौली विधायक से सुल्तानपुर, चकपुरवा, लोनियनपुरवा, अशरफपुर गंगरेला, रानीमऊ, बकौली, घोसवल सहित दर्जनों गांवों की जनता ने उनसे पुल बनवाने की मांग की थी। विधायक ने पांच वर्ष पूर्व इस पुल को बनवाने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा था, जिस पर अब संस्तुति मिली है।