फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीचरन व नारायण इलेवन ने जीता मैच

Sat, 06 Feb 2016 12:03 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीचरन एकेडमी व नारायण इलेवन टीमों ने एफपीएल के लीग मुकाबले में मैच जीता। फैजाबाद प्रीमियर लीग में मुख्य अतिथि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


एफपीएल के लीग मुकाबलों में पहला मैच कालीचरन एकेडमी व ओेल्ड स्टार क्लब के बीच खेला गया। ओल्ड स्टार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुुए बृजेश के 18 व इंद्रेश त्रिपाठी के 17 रनों की मदद से 18 ओवरों में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाया।

कालीचरन टीम के क्षितिज, प्रिंस व अभिषेक ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने कालीचरन टीम ने 11 वें ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल की। शुभम ने 25 गेंदों पर शानदार 36 व प्रिंस ने 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में नारायण इलेवन टीम ने अभिषेक के बेहतरीन 42 व फैजान के 22 रनों की मदद से 18 ओवरों में 106 रन बनाए। राहुल ने तीन विकेट लिए। मास्टर ब्लास्टर टीम आशीष माथुर के 33 व अंबुुज के 15 रनों के योगदान के बावजूद 98 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें