फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट स्टेशन करने की गुजारिश, सीएम का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट किए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में अयोध्या विश्व मानचित्र पर दिखाई पड़ेगी।
बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट करने की गुजारिश की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औपचारिकता पूरी कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें