तारुन में पकड़ी गई शराब फैक्टरी।
- फोटो : FAIZABAD
तारुन। पुलिस ने अवैध रूप से चल रही एक शराब की फैक्टरी में छापा मार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से नकली शराब के रैपर, होलाग्राम सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि कृपालपुर गांव में एक ट्यूबवेल पर शराब फैक्टरी चलने की सूचना पर छापा मा गया। छापे में प्रदीप वर्मा निवासी नारियावां अलनाभारी थाना महराजगंज और रामनायक वर्मा निवासी नारायनपुर थाना तारुन को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 50 लीटर पिपिया में भरी हुई स्प्रिट, देशी शराब की 200 औंस की 87 पुरानी शीशी, शराब के 609 रैपर, 958 नए ढक्कन, 3291 होलो ग्राम, 20 लीटर के डिब्बे में भरा हुआ तरल पदार्थ, दो पाइप, दो लोहे का सूजे, एक पिपिया में भरी अपमिश्रित देशी शराब, कार व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। हालांकि छापामारी के स्थान को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं हैं।