फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं लागू होगा जल मूल्य

विज्ञापन
नगरनिगम की बैठक को संबोधित करतीं पार्षदगण। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में अभी जल मूल्य कर लागू नहीं होगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक में इसे स्थगित कर दिया गया। बैठक में हाउस टैक्स में 10 फीसदी छूट को 31 मार्च तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कमिश्नर कार्यालय के गांधी सभागार में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। शहर में जल मूल्य कर लागू किए जाने के मुद्दे पर चर्चा के बाद सदस्यों ने इसे लागू करने पर रोक लगा दी।
कहा कि समिति गठित कर पहले यह जांच कराई जाए कि अन्य निगमों इसे लागू किया गया या नहीं, इसके बाद इस पर विचार किया जाएगा। हाउस टैक्स पर 31 दिसंबर तक दी जाने वाली 10 फीसदी की छूट को 31 मार्च तक के लिए बोर्ड ने बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों में लेटलतीफी के मद्देनजर अधिशाषी अभियंता के पास 60 वार्डों के कार्य में से कटौती करके दूसरे अभियंताओं को दिए जाने के लिए प्रस्ताव किया गया। बैठक में बताया गया कि कूड़ा निस्तारण संयत्र के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शीघ्र ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पार्षद असद अहमद ने निगम के लिए आउटसोर्सिंग का मामला उठाया। कहा कि आउटसोर्सिंग के जरिए लिए गए कर्मचारियों से जीएसटी काटे जाने का मुद्दा उठाया। मांग उठाई कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
इस पर महापौर ने बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। जल्द ही इसको लेकर जांच हो सकती है। बैठक में वार्डों में महापुरुषों की मूर्तियों को लगाए जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। निर्माण कार्यों को लेकर भी कई प्रस्ताव पास किए जाने की बात बताई गई। इसके साथ ही कई अन्य प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें