फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल होंगे 41 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सदर तहसील में आने वाले 41 गांव जल्द ही नगरनिगम सीमा में शामिल हो जाएंगे। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। साथ ही ट्रैफिक में सुधार के लिए भी योजना पास की गई।
विज्ञापन

ऐसे में इन गांवों की करीब एक लाख आबादी को फायदा मिलेगा। साथ ही नगरनिगम क्षेत्र की आबादी सवा दो लाख से बढ़कर सवा तीन लाख हो जाएगी। इसके अलावा जल कर, सड़क सुधार के लिए आए 10 करोड़ रुपये के साथ ही अन्य निर्माण कार्य और राज्य वित्त पार्षद निधि के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया मैनुअल किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में मंगलवार को प्रस्तावित स्मार्ट सिटी जैसे ट्रैफिक प्लान के लिए कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की। साथ ही नगर निगम सीमा विस्तार के लिए भेजे गए 41 गांव का अनुमोदन भी कर दिया। लेकिन जल मूल्य को लेकर कार्यकारिणी के सदस्यों ने सवाल उठा दिए।
विज्ञापन

यह भी कहा गया कि इसे बोर्ड तय करेगा। सदस्यों के बीच पार्षद निधि अर्थात राज्य वित्त आयोग से प्राप्त होने वाले धन ई-टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। इसके तहत प्रस्ताव बना कि यह टेंडर प्रक्रिया मैनुअल कराए जाएं।
सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। महापौर ने भी इस पर सहमति व्यक्त की है। बैठक में दीपोत्सव के दौरान सड़क सुधार के लिए शासन से 10 करोड़ और विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने की बैठक में कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, राम भवन यादव, अशोका द्विवेदी, रमेश दास, बाबू नंदन सोनकर के साथ ही नगर आयुक्त नीरज शुक्ला, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह सहित निगम प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें