फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के आस्तिकन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से मंगलवार दोपहर रुपये निकालकर घर जा रहे अधेड़ को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर जालसाज ने 50 हजार का चूना लगा दिया।
विज्ञापन

ठग ने अधेड़ को कागजों की गड्डी थमाकर उससे 50 हजार रुपये ले लिए। गड्डी खोलने पर ऊपर व नीचे 500 रुपये लगे थे जबकि नीचे कागज के टुकड़े थे। यह देख उसे ठगे जाने का अहसास हुआ और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन ठगों का पता नहीं चल सका है।
घूरेहटा पूरे नहली निवासी राम केदार यादव ने लड़के की शादी के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। बैंक खाते से पैसा निकाल कर वह इनायतनगर-रेवती गंज मार्ग पर अपने घर के लिए निकला ही था कि सड़क पर उसे दो अज्ञात युवक मिल गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने उसे तुरंत रुपये दोगुना करने का झांसा दिया और कहा कि आप हमें अपने 50 हजार दे दे मैं आपको तत्काल 50 हजार की दो गड्डी दे दूंगा। फरेबी युवकों के झांसे में आकर उसने उन्हें गड्डी उन युवकों को दे दी।
इस दौरान युवकों ने अधेड़ को 500 रुपये की दो गड्डी थमा दी और निकल गए। युवक के जाते ही राम केदार ने दोनों गड्डियों को खोला तो देखा कि गड्डी के ऊपर और नीचे तरफ 500 सौ के नोट लगे थे जबकि बीच में कागजों के टुकड़े लगाकर गड्डी बनाई गई थी। रुपयों की गड्डी देख राम केदार को ठगे जाने का अहसास हो गया।
शोर सुनकर लोग जुटे लेकिन वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन कराई जा रही है। फिलहाल लालच के चक्कर में यह सब वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें