फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पर्यटन नगरी बन रही अयोध्या के ग्रामीण विकास पर भी जोर

Sun, 05 Feb 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्वांचल विकास बोर्ड की अयोध्या में हुई बैठक में रामनगरी के विकास का मुद्दा ही छाया रहा। बैठक में विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बन रही अयोध्या के ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया। साथ ही प्रयागराज मार्ग के चौड़ीकरण व 84 कोसी परिक्रमा पथ के किनारे रामायण कालीन पेड़ लगाए जाने का सुझाव भी आया। बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यों की भावना के अनुरूप सरकार को परामर्श देंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में पूर्वांचल के आठ मंडल व 28 जिलों के समग्र विकास पर चर्चा हुई। बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल के लगभग सभी मंडलों में बैठकें हो चुकी हैं। मुख्य बिंदुओं को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार से अयोध्या धाम का समग्र विकास किया जा रहा है इसके साथ अयोध्या के ग्रामीणांचल पर भी फोकस है। इसके लिए योजना बनाई जाएगी।
सलाहकार साकेत मिश्रा ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण से अब श्रद्धालु अधिक आ रहे हैं, इसके लिए अयोध्या एवं आसपास समग्र विकास की बेहतर योजना की जरूरत है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्वालुओं को हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सकें, इस पर भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने अयोध्या में निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने के साथ कृषि क्षेत्र में जागरूकता पर जोर दिया। सदस्य जयप्रकाश निषाद ने अयोध्या में बेहतर कनेक्टविटी के साथ श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधा देने की योजना बनाने पर बल दिया। सरयू परियोजना, जल पुलिस की तैनाती और इसका मुख्यालय पूर्वांचल में स्थापित करने का सुझाव दिया।
सदस्य विजय शंकर यादव, परदेशी रविदास, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार शाही ने भी कई सुझाव दिए। वंचित तबकों का लाभ दिलाने से लेकर गोवंश की सुरक्षा, पुरानी पानी की टंकियों के रखरखाव, बिजली विभाग की विजिलेंस कार्यप्रणाली में सुधार की मांग उठी।
एमएलसी व बोर्ड सदस्य केपी श्रीवास्तव, सदस्य अशोक चौधरी, विजय विक्रम सिंह ने भी अयोध्या की महत्ता को बढ़ाने व विकास के अनेक सुझाव दिए। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, श्रीराम जन्मभूमि को जोड़ने वाले जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, रामपथ, धर्मपथ, पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग आदि के बारे मेेंं बताया।
नगर आयुक्त विशाल सिंह ने सफाई कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में विशेष सचिव नियोजन आशुतोष निरंजन, विशेष सचिव कृषि अजय द्विवेदी, विशेष सचिव वित्त जयशंकर दूबे आदि भी थे।
विज्ञापन

यह भी रहे प्रमुख सुझाव
- अयोध्या में ऐसा पार्क बने, जिसमें भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व की झलक दिखे
- अयोध्या-प्रयागराज हाईवे का किया जाए चौड़ीकरण
- सरयू नहर परियोजना के तहत नहर के अप्रोच निर्माण के साथ पुलिया भी बने।
- अयोध्या में फूलों की खेती को मिले बढ़ावा
- गोवंश की नस्लों में सुधार हो और पशु चिकित्सालयों में व्यवस्था
- गाजीपुर जिले में बने विश्वविद्यालय
- मंडल में एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें