फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक में बनेगा बहुउद्देश्यीय कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में दिनोंदिन बढ़ती जा रही जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। चौक इलाके में पुराने स्लाटर हाउस के पास नजूल की 18 हजार वर्ग फुट की भूमि पर बहुउद्देशीय कांप्लेक्स बनने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए नजूल विभाग ने नगर विकास को भूमि दिए जाने पर अपनी संस्तुति दे दी है। फाइल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई है।
यहां से अनुमति मिलने के बाद नगर विकास की ओर से ड्राइंग व कार्ययोजना में आने वाली लागत तय की जाएगी। हालांकि प्रस्ताव के तहत नीचे की दो मंजिला बिल्डिंग वाहनों की पार्किंग के लिए होगी। जबकि ऊपरी मंजिलों में वातानुकूलित दुकानें बनाई जाएंगी।
शहर में बढ़ती आबादी के बाद जाम की समस्या बढ़ी है। मुख्य मार्ग संकरे होने के साथ यातायात का दबाव सभी रूटों पर अधिक है। खासतौर से चौक एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है।
विज्ञापन

कारण यह है कि शहर की मुख्य बाजार होने के कारण अधिकांश लोग यहां आते हैं। यहां पर पार्किंग की सुविधा न होने से लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे लंबा जाम लगता है।
नगर निगम प्रशासन काफी समय से शहर में पार्किंग के भूमि देख रहा था लेकिन पिछले दिनों में इसमें कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी थी।
इस बार नगर निगम ने शहर के चौक में स्थित पुराने स्लाटर हाउस के पास नजूल की भूमि को नगर विकास को दिए जाने का प्रस्ताव किया था। अब इसमें तेजी से कार्य होता दिखाई दे रहा है।
नजूल स्लाटर हाउस के पास अपनी 18 हजार वर्ग फुट भूमि देने को तैयार हो गया है। खबर है कि नजूल की संस्तुति के बाद अब फाइल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई है।
यहां से अनुमति के बाद ड्राइंग व डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व शासन से टीम आकर नाप-जोख व मुआयना करके गई है। भूमि का मामला पूरी तरह से निस्तारित होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल इतना तय है कि दो मंजिला पर वाहनों की पार्किंग व ऊपरी मंजिलों पर वातानुकूलित दुकानें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें