फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें, आए छह मामले

विज्ञापन
अयोध्या के सर्किट हाऊस में वार्ता करतीं महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्ेदश्य से जनसुनवाई व महिला अपराधों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में किया। जिसमें विभिन्न अपराध से पीड़ित छह शिकायतें सामने आईं, इसका निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियंका पांडेय ने जिले के महिला हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, बलात्कार, अपहरण, छेड़छाड़, छींटाकशी, चैन स्नैचिंग से संबंधित महिला अपराधों का आंकड़ा प्रस्तुत किया।
आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जन सुनवाई में कुल 6 प्रकरण प्रकाश में आए।
थाना रौनाही की सुनीता सिंह ने अपने पति होमगार्ड शिवानंद सिंह पर बच्चों सहित घर से बाहर करने का आरोप लगाया। जिस पर एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने थानाध्यक्ष रौनाही को गार्ड को तलब करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसी तरह थाना इनायतनगर की रेनू दूबे, थाना कैंट के रेतिया निवासी कुमकुम निषाद आदि ने शिकायतें कीं। जनसुनवाई के बाद सदस्य ने सर्किट हाउस परिसर में जामुन का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए वृक्ष अति आवश्यक है। अच्छा पर्यावरण अच्छे स्वास्थ्य का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें