फैजाबाद-अकबरपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार को ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूराबाजार के ग्राम दतौली निवासी चंद्रमणि सिंह (25) पुत्र अंगद सिंह बुधवार को बाइक से पूराबाजार की ओर जा रहा था। हाईवे पर ताहिरपुर के पास अकबरपुर की ओर जा रही मिनी ट्रक ने उसे जोर की टक्कर मार दी। सूचना पर पूराबाजार चौकी पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया।
जहां डॉ. एके सिंह ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।