फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अवधेश की पत्नी व पुत्र हारे

Tue, 03 Nov 2015 12:16 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री और जिले की सियासी हस्ती अवधेश प्रसाद के परिवार का जिला पंचायत में सूपड़ा साफ हो गया। पुत्र अमित प्रसाद व पत्नी सोना देवी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं।
विज्ञापन


सोना देवी पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, इस बार भी उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मतदाताओं के बदले रुख से सियासी पंडित तमाम तर्क करते देखे जा रहे हैं।

सपा के दिग्गज नेता अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर प्रथम से पुत्र अमित कुमार और सोहावल द्वितीय से पत्नी सोना देवी को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा की बागी आरती प्रियदर्शी ने अमित कुमार को हराया जबकि अवधेश प्रसाद की पत्नी सोना देवी पांचवें स्थान पर रहीं। सोना देवी को रश्मि जायसवाल ने पराजित किया।

चुनाव के पहले रश्मि के परिवारीजनों और मंत्री के पुत्रों में झड़प भी हुई थी। गौरतलब है कि सोना देवी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

इस बार भी उन्हें अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन भाग्य ने उन्हें पहली ही सीढ़ी पर दगा दे दिया। सोना देवी जिस रश्मि जायसवाल से चुनाव हारी है, वह भी सपा से ही जुड़ी हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें