फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटिंग के दौरान रही अव्यवस्था

Tue, 03 Nov 2015 12:12 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना में तारून ब्लॉक के सभी 104 बीडीसी सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा मतगणना शुरू होने के 20 घंटे बाद की गई।
विज्ञापन


जिसकी वजह से मतगणना स्थल श्री अनंत इंटर कालेज खपराडीह में अव्यवस्था का बोलबाला रहा। डीडीसी पद पर जीत हासिल कर चुके चारों विजयी प्रत्याशी फैजाबाद स्थित कलेक्ट्रेट जाकर देर शाम तक अपना प्रमाणपत्र ले सके।

ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज कराई है। मैहर कबीरपुर से माधुरी सिंह बीडीसी का चुनाव जीतने में सफल रही तो इमिलिया में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जेल में निरुद्ध माधुरी सिंह के पति प्रमोद सिंह भी कोरो राघवपुर से जीत गए लेकिन हैदरगंज से सपा नेता सियाराम सर्राफ ने उन्हें पटकनी देकर प्रमुख पद पर अपना भी दावा ठोंक दिया है।
विज्ञापन


सपा के कद्दावर नेता पारसनाथ यादव भी तारडीह से एकतरफा मुकाबले में जीत गए है। विजयी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के हो हल्ला करने के बाद सोमवार की भोर में विजयी बीडीसी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।

निर्वाचन अधिकारी हेमराज सिंह व बीडीओ सरजू प्रसाद की लापरवाही पर उन्हें एसडीएम व एडीएम ने भी खरीखोटी सुनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें