फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के लिए 8.52 करोड़ से होगी उपकरणों की खरीद

विज्ञापन
7-अयोध्या-कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक केअध्यक्षता करते जिलाधिकारी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम अयोध्या के विस्तारित क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के मद्देनजर स्वच्छता संबंधी उपकरणों के क्रय के लिए क्रय समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने नगर निगम अयोध्या में सम्मलित किए गए 55 वर्ग किलोमीटर के नए विस्तारित क्षेत्र में साफ - सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के मद्देनजर 852 लाख रुपये की लागत से विभिन्न उपकरणों जैसे कलेक्शन ट्राई साइकिल, ऑटोटिपर, कलेक्शन व्हील ऑपरेटेड बिन, कलेक्शन कंपैक्टर बिन, कलेक्शन रिफ्यूज कंपैक्टर-8 बिन, कलेक्शन हैंड कार्ट, स्ट्रीट स्वीपिंग, ट्रैक्टर विथ ट्राली आदि उपकरणों के खरीद के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समिति ने सहमति प्रदान की।
डीएम ने अपर नगर आयुक्त को नगर निगम में उपलब्ध पूर्व के उपकरणों के लिए स्थापित वर्कशॉप का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण करने और मरम्मत के बाद उपयोग में आने लायक उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराकर उसका समुचित उपयोग कराने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ सफाई के लिए उपलब्ध सभी उपकरणों के नियमित सर्विसिंग व रिपेयरिंग की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी स्ट्रीट लाइटों को नियमित चेक करते रहने, गड़बड़ी पर संस्था से तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मोबाइल मशीन/वाहनों जैसे ट्रैक्टर, ऑटो टिपर आदमी जीपीएस ट्रैकर लगाने का निर्देश दिया। निगम क्षेत्र में संचालित शौचालयों की नियमित सफाई का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त वित्त, अपर नगर आयुक्त सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें