फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के लक्ष्मणघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, अस्पताल में उसकी मौत हुई है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर सास, ससुर व दामाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ग्राम साखीपुर गोंडा निवासी जगदेव सिंह ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी पूजा जिसका विवाह 26 फरवरी 2019 को झुनकीघाट निवासी विष्णु सिंह के लड़के विशाल सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि उनके दामाद, ससुर विष्णु सिंह व सास कुसुम सिंह बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।
दहेज में इंडिका कार मांग रहे थे मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने बेटी पूजा को मार डाला। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि विवाहिता ने फांसी लगाने का प्रयास किया था उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर दामाद, ससुर व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मृतका का एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें