फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम बनाकर शिकायतों का कराएं त्वरित निस्तारण : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले भर में इस मौके पर 312 शिकायतें आईं, जिसमें से सिर्फ 27 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। अधिकारियों ने टीम बनाकर शेष के निस्तारण के लिए निर्देश दिया। थाना दिवस पर आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने रौनाही व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कैंट थाने में पहुंचकर शिकायतें सुना।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने रौनाही थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर मौजूद रहे। उन्होंने शिकायतें सुनने से पहले थाने का निरीक्षण किया। महिला सेल की दो आरक्षियों अंजली सिंह व सुनिधि यादव के कामकाज को अच्छा देखकर नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
आईजी के सामने 13 शिकायतें आईं, जिसमें से दो निस्तारण मौके पर ही कराया गया। राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने टीम गठित करके समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सीओ सदर शैलेंद्र गौतम, प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय कैंट थाने में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद रहे। उनके समक्ष आई 17 में से तीन का मौके पर ही निस्तारण हुआ। इनमें राजस्व विभाग की शेष 17 शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित करने का निर्देश दिया। कोतवाली अयोध्या में 15 शिकायतें आईं, जिसमें से दो का, कोतवाली नगर में बारह में से पांच का, पूराकलंदर थाने में तीस में से तीन शिकायतों का निस्तारण हो सका।
बीकापुर कोतवाली में 24 शिकायतें आईं, जिसमें से दो का ही निस्तारण हुआ। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक श्यामजी श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। रूदौली कोतवाली में दस शिकायतें आई, जिनमें से तीन का निस्तारण किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह व अन्य मौजूद रहे।
तारुन थाने पर थाना दिवस क्षेत्राधिकारी बीकापुर अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर 33 शिकायतें आईं, जिसमें दो का ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर, चौकी प्रभारी रामपुर भगन वीरेंद्र पाल व अन्य मौजूद रहे।
अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना खंडासा में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 23 शिकायतें आई, इनमें से मौके पर एक शिकायत का ही निस्तारण किया। कोतवाली इनायत नगर में 48 मामले आए, जिनमें तीन का निस्तारण एसडीएम मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह ने मौके पर ही कराया।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। वहीं, महाराजगंज थाने में 21 में से एक, गोसाईगंज में सात में से दो, हैदरगंज में चौदह में शून्य, कुमारगंज में 18 में एक, मवई में 17 में चार शिकायतों का निस्तारण हुआ।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के देवापुर निवासी सुरेश कुमार मिश्र ने शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी सहन की भूमि पर गांव के विपक्षी राममिलन कब्जा कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने हल्का दरोगा दिनेश कुमार पांडे को मौके पर पहुंचकर समस्या दूर कराने का आदेश दिया।
नगर पंचायत के नासिरपुर मूसी निवासी मोहम्मद शमशुल हक ने शिकायत की तो उन्होंने एक जमीन का बैनामा पत्नी के नाम कराया था। गांव के करम अली द्वारा उनकी बैनामा की भूमि पर छप्पर रखकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छप्पर रखने से मना किया, लेकिन विपक्षी मान नहीं रहे हैं। राजस्व निरीक्षक श्यामजी श्रीवास्तव ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया।
कोतवाली रुदौली के ग्राम ऐथर निवासी दिव्यांग नसीर ने बताया कि गांव में 1975 में आवासीय पट्टा मिला था। भूमि पर टीन और छप्पर रखकर निवास कर रहे हैं। ग्राम प्रधान पट्टे की भूमि पर ग्राम सचिवालय का निर्माण कराना चाहते हैं। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने राजस्व निरीक्षक और चौकी प्रभारी को पट्टे की जांच कर बलपूर्वक पट्टा भूमि से बेदखल करने से रोकने के निर्देश दिए।
रुदौली कोतवाली के ग्राम कोलवा निवासी अरविंद यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंग बहादुर यादव रंजिश में बाग के बगल तालाब की खुदाई मनरेगा से करा रहे हैं। तालाब की पैमाइश कराकर ही तालाब की खुदाई की जाए। राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने लेखपाल यशवंत प्रताप व अन्य की उपस्थिति में तालाब की पैमाइश करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें