फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन मनेगी मकर संक्रांति, सरयू स्नान को उमड़ेंगे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मकर संक्रांति पर्व को लेकर इस बार भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 14 जनवरी की रात 8:58 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने की वजह से यह स्थिति बनेगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 15 जनवरी को सूर्योदय के समय उदया तिथि में संक्रांति रहेगी। इसलिए इस दिन ही पुण्य काल रहेगा। रामनगरी में इस बार भी मकर संक्रांति का पर्व दो दिन तक मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति के पर्व पर सरयू स्नान के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं आसमान रंग-बिरंगी पतंगों की उड़ान से भरा नजर आएगा। वहीं खिचड़ी पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी है।
विज्ञापन

खासकर पतंगों की मांग खूब है। पतंग की दुकानों पर गुरुवार को दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी रही। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को मनाना श्रेयस्कर रहेगा क्योंकि उदया तिथि इसी दिन है।
ज्यादातर लोग 15 को ही पर्व मनाएंगे, हालांकि बहुत सारी जगहों पर आज भी संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सरयू तट स्थित सियाराम किला झुनकीघाट में खिचड़ी पर्व पर शुक्रवार को विविध आयोजन होंगे।
उदयातिथि की मान्यता वाले मंदिरों कनकभवन, हनुमानगढ़ी, श्रीरामलला, श्रीराम बल्लभाकुंज आदि में 15 को संक्रांति पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। खिचड़ी पर्व पर सरयू स्नान के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें