फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रॉली में घुसी मैजिक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शिवदासपुर चौराहे के पास रविवार देररात यात्रियों से भरी मैजिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार देर रात करीब 12 बजे शिवदासपुर मोड़ के पास मैजिक गाड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में प्रदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह, गिरीश सिंह पत्नी सर्वेश सिंह, हेमा सिंह पत्नी सूर्य बहादुर सिंह, डॉली सिंह पत्नी बजरंग सिंह, राजन सिंह पुत्र इंद्र बहादुर सिंह, कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय साहबदीन, सुजल सिंह पुत्र बजरंग सिंह व चालक धर्मेंद्र गौड़ पुत्र शिवपूजन निवासी अबनपुर घायल हो गए।
सभी को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां चालक धर्मेंद्र की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया है। घटना के बाबत तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें