फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सीटों पर हर हाल में खिलेगा कमल : माथुर

Wed, 19 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में बीजेपी प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संगठन की ताकत से सभी सीटों पर कमल हर हाल में खिलाएंगे। फैजाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीट भाजपा जीतेगी। वे गोरखपुर से लखनऊ जाते समय सआदतगंज में स्वागत के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन


श्री माथुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ का मजबूत होना अति आवश्यक है। बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। कहा कि जनसंपर्क के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन के बीच रखना चाहिए।

इसी के साथ प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उजागर करना होगा। श्री माथुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की और अवध प्रांत में सबसे पहले विधानसभा बूथ बैठक संपन्न होने पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल की पीठ थपथपायी।
विज्ञापन


अनुशासित रूप से संगठनात्मक कार्यों को पूर्ण करने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं की सराहना भी की। प्रदेश प्रभारी का स्वागत करने वालों में विधायक रामचंद्र यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, रामकृष्ण तिवारी, वेदप्रकाश, धर्मेंद्र प्रताप, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें