फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक सवार लुटेरों ने एक लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक लाख रुपये की लूट की घटना से सनसनी मच गई। पीड़ित अपने पत्नी व बच्चे के साथ बैंक से रुपये निकालकर अपने घर वापस जा रहा था। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ रुदौली व कोतवाली रुदौली की पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

कोतवाली रुदौली के ग्राम अल्हवाना निवासी मोहम्मद वैश शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की भेलसर शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर अपनी मोपेड पर पत्नी व एक बच्चे को साथ लेकर अपने घर जा रहे थे।
इस दौरान भेलसर बाजार व बाबू ढाबा के बीच में शाम 6 बजे के करीब अज्ञात बाइक सवारों ने मोपेड पर पॉलीथिन में रुपये लिए बैठे पुत्र के हाथ से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गये।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई शमशाद अली, भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह व उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह सीओ धर्मेंद्र यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस टीम ने स्टेट बैंक की भेलसर शाखा में पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीओ ने बताया कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है ताकि लुटेरों को शीघ्र पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें