फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यवसायी को तमंचा दिखाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के संजयगंज बाजार में सुरवारी निवासी सर्राफ से बाइक सवार युवकों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अरविंद कुमार मौर्या ने शिकायत दर्ज कराई कि गुरुवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी मीरपुर कांटा गांव के पास बाइक पर सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने व्यवसायी को रोक लिया।
डंडे से उसकी पिटाई कर बाइक से गिरा दिया और तमंचा दिखाकर डिग्गी में रखा आभूषणों का थैला लेकर भाग गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि थैले में करीब 250 ग्राम सोने व दो किलो वजन के चांदी के आभूषण थे।
विज्ञापन

जिनकी कीमत लगभग दो ढाई लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन में पीड़ित के बाइक की डिग्गी में ही दो किलो चांदी बरामद हुई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें