बीकापुर। पावर कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम ने बीकापुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के कई गांव में छापा मार 21 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। ये लोग अवैध ढंग से बिजली जला रहे थे।
प्रभारी कोतवाली अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि विजिलेंस टीम के प्रभारी राम कृपाल सिंह की तहरीर पर मलेथू कनक निवासी शिवम सिंह, हृदयीपुर निवासी पार्वती, किरन देवी, राजदेव, शिवचरन, जोखू राम, राम केवल, महेश, बुद्धि राम प्रजापति, तिवारीपुर निवासी भूपत यादव, राम शंकर, मेवावती, राम तीरथ, राम चन्दर, चंद्रावती, देवेंद्र, कमला देवी, राम अंजोर, गुलाबपती, अनिल कुमार, शिव शंकर तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अवर अभियंता दिलीप कुमार कनौजिया ने बताया कि बिजली बिल बकाया होने पर कुछ उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है लेकिन बिल जमा किए बगैर कनेक्शन जोड़ कर बिजली जलाई जा रही थी।