फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक के गांव को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीबाजार। थाना कैंट विकासखंड मसौधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिछिया के मजरे रघुनाथ पांडेय का पुरवा में दिल्ली से वापस आए व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 400 की आबादी वाली ग्राम सभा को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर महामारी से बचाव के लिए पूर्ण रूप से सील कर दिया।
विज्ञापन

गांव में बल्ली लगाकर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है व क्षेत्र में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य तेज कर दिया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णा रावत ने बताया की ग्रामवासी धनीराम दिल्ली में रहते थे, जो घर वापस आए थे, बुखार की शिकायत होने पर स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर जांच किया तो उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद प्रशासन ने गांव को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें