फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में वकील घायल

Fri, 07 Aug 2015 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया है। दुर्घटना लखनऊ-गोरखपुर बाईपास पर गुरुवार की देर शाम लगभग पौने नौ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता समर बहादुर सिंह अपने मित्र धर्मदास के साथ मोटरसाइकिल से एक समारोह में भाग लेने के लिए देवकाली जा रहे थे। मोहबरा बाजार से होते हुए बाईपास पर बाइक से जैसे हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों सवार घायल हो गए।

बाइक पर पीछे बैठे समर बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी ट्रामा सेंटर में उन्हें होश नहीं आया है, हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें