फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंजल सिंह फैजाबाद की नई डीएम बनीं

Sun, 27 Mar 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
किंजल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीसीएस से वर्ष 2005 में आईएएस बने योगेश्वर राम मिश्र को हैदराबाद में विशेष ट्रेनिंग में जाने के लिए कार्यमुक्त हुए 24 घंटे भी नहीं हुए कि शासन ने जिले की बागडोर तेज तर्रार महिला आईएएस किंजल सिंह के हाथों में दे दी।
विज्ञापन


हालांकि 78 दिन यहां के डीएम रहे योगेशवर राम मिश्र ने शनिवार को ही जिले को अलविदा कह दिया था। उन्हें सोमवार को ही हैदराबाद पहुंचना है। बाराबंकी में जिलाधिकारी पद की लंबी पारी खेलकर यहां मात्र 78 दिन रहे योगेश्वर राम मिश्र का विवादों से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा।

उन्होंने जनता से जुड़ने के लिए मोबाइल एप लांच किए थे, मगर उनके जाते ही इसे शनिवार रात से ही बंद कर दिया गया है। श्री मिश्र को यहां नए वर्ष के पहले दिन पोस्टिंग मिली थी, लेकिन वे आए कुछ दिन बाद। वजह थी चुनावी अधिसूचना। श्री मिश्र ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कुशलता से निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किंजल सिंह को कार्यभार संभालते ही 8 अप्रैल से शुरू हो रहे रामनवमी मेला की चुनौती से जूझना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें