फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलो गांजा के साथ झारखंड का युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड के एक युवक को आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अब्दुल्ला अंसारी झारखंड का निवासी है। वह काफी दिनों से गांजा की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन

इनायतनगर इंस्पेक्टर विजय सेन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भुलईपुर पुल से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्लास्टिक की सफेद बोरी में आठ किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अब्दुल्ला अंसारी निवासी ग्राम गढ़गाव, थाना पूर्व पांकी वर्तमान थाना पिपरताड़, जनपद पलामू, झारखंड बताया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को सदर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें